एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई
कोदो, कुटकी एवं रागी के लिए 30 दिसंबर तक, गन्ना के लिए 31 मार्च 2027 तक होगा पंजीयन
सूरजपुर नवंबर 2026/
छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने एकीकृत किसान पोर्टल में कृषकों के पंजीयन के लिए अतिरिक्त समय प्रदान किया है। जारी आदेश के अनुसार कोदो, कुटकी एवं रागी फसल के पंजीयन की तिथि 16 नवंबर से बढ़ाकर 30 दिसंबर 2026 तक तथा गन्ना फसल के पंजीयन की तिथि 16 नवंबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक निर्धारित की गई है।
इस अवधि में किसान संबंधित फसलों के लिए पोर्टल में नवीन पंजीयन एवं आवश्यक संशोधन करा सकेंगे। विभाग ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के अनुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।