छत्तीसगढ़ / महासमुंद

वॉक-इन-इंटरव्यू 4 दिसंबर को

महासमुंद ।  भारत शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर महासमुंद में बहुउद्देशीय कर्मचारी/रसोइया के एक रिक्त पद पर भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पद अनारक्षित महिला वर्ग के लिए है। चयन हेतु 4 दिसंबर 2026 को वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग  टीकवेंद्र जटवार ने बताया कि चयनित अभ्यर्थी की नियुक्ति प्रारंभ में अधिकतम दो वर्ष की अवधि के लिए एकमुश्त सेवा शुल्क पर की जाएगी। कार्य योग्यता, क्षमता, व्यवहार एवं विभागीय आवश्यकता के आधार पर सेवा अवधि प्रत्येक बार एक वर्ष के लिए बढ़ाई जा सकेगी। नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी होगी तथा योजना की अवधि तक ही सीमित रहेगी।

 

इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया के लिए कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, जिला महासमुंद के सूचना पटल अथवा जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर अवलोकन कर सकते हैं।

 
 
 
 

Leave Your Comment

Click to reload image