छत्तीसगढ़ / कोरबा

निर्वाचन एवं अंकेक्षण नहीं कराने वाली 11 सहकारी समितियों का पंजीयन निरस्त करने की होगी कार्रवाई

 संबंधित समितियों के प्रवर्तकों को पक्ष रखने के लिए 15 दिवस का दिया गया समय

सहकारिता विभाग जिला कोरबा अंतर्गत पंजीकृत 11 सहकारी समितियों द्वारा निर्धारित समयावधि के पश्चात निर्वाचन एवं अंकेक्षण नहीं कराए जाने तथा रजिस्ट्रार द्वारा निर्धारित सेवाओं के न्यूनतम स्तर का पालन नहीं किए जाने के कारण उनके पंजीयन निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

सहकारिता विभाग अनुसार जिन प्रयोजनों के लिए इन समितियों का पंजीयन किया गया था, उनकी पूर्ति नहीं हो रही है। इस हेतु छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 में निहित प्रावधानों के तहत इन समितियों का पंजीयन निरस्त करने की कार्रवाई प्रस्तावित है। जिसमें आरुष भू-विस्थापित कामगार सहकारी समिति मर्यादित बिरबट पंजीयन क्रमांक-221, नागमणि मछुआ सहकारी समिति मर्यादित मलदा पंजीयन क्रमांक- 3529, नव बिहान बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित कोरबा पंजीयन क्रमांक-208, खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति मर्यादित चिकनीपाली पंजीयन क्रमांक-246, श्री बांके बिहारी भू-विस्थापित सहकारी समिति मर्यादित नवागांव झाबू पंजीयन क्रमांक -218, गेवरा भू विस्थापित सहकारी समिति मर्यादित रलिया पंजीयन क्रमांक-216, मां महामाया महिला बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित ढोढ़ीपारा पंजीयन क्रमांक-154, खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति मर्यादित पाली पंजीयन क्रमांक-281,  भू-विस्थापित कामगार कारीगर सहकारी समिति मर्यादित पंडरीपानी पंजीयन क्रमांक-214, जय अम्बे भू-विस्थापित सहकारी समिति मर्यादित पंडरीपानी पंजीयन क्रमांक-209 तथा नीली क्रांति मछुआ सहकारी समिति मर्यादित कुरुडीह पंजीयन क्रमांक -327 शामिल हैं।

उक्त समितियों के समप्रवर्तकों को प्रस्तावित कार्रवाई के संबंध में कोई आपत्ति होने पर 15 दिवस के भीतर कार्यालय उप आयुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़) में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। निर्धारित अवधि में पक्ष प्रस्तुत नहीं किए जाने की स्थिति में यह मानते हुए कि संबंधितों को कुछ नहीं कहना है तथा पंजीयन निरस्तीकरण की कार्रवाई स्वीकार है, नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave Your Comment

Click to reload image