अंतरराष्ट्रीय कुडो में सुनील निषाद ने जीता कांस्य, कलेक्टर ने जिले के खिलाड़ियों को किया सम्मानित
नेशनल कुडो टूर्नामेंट में रोनक सिंह और फेडरेशन कप में आयुष्मान जोशी ने जीते रजत पदक
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के कुडो खिलाड़ी सुनील निषाद ने 18वें अक्षय कुमार इंटरनेशनल कुडो टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता। कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने कलेक्टर कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में सुनील सहित जिले के कुडो खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण-पत्र प्रदान किए।
राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। रोनक सिंह ने नेशनल कुडो टूर्नामेंट में रजत पदक हासिल किया। वहीं, आयुष्मान जोशी ने फेडरेशन कप टूर्नामेंट में रजत पदक जीता।
डॉली यादव, रोशनी प्रजापति और नैंसी जोशी ने भी राष्ट्रीय स्तर की कुडो प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व किया। कलेक्टर श्री चंद्रवाल ने सभी खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी और आगामी प्रतियोगिताओं में सफलता की शुभकामनाएँ दीं।