छत्तीसगढ़ / रायपुर

छत्तीसगढ़ में चार जून को 11 सीटों पर मतगणना के लिए चुनाव आयोग ने की बड़ी तैयारी

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला चार जून को होगा। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, 11 जिला मुख्यालयों में सुबह आठ बजे से डाक मत पत्रों के साथ वोटों की गिनती शुरू होगी। शेष 22 जिलों में सुबह आठ बजे से ही ईवीएम में दर्ज वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी।


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि 41 हजार 877 डाक मतपत्र प्राप्त हो चुके हैं। 11 जिलों में डाक मतपत्रों की मतगणना शुरू होने के आधे घंटे बाद 8:30 बजे से ईवीएम मतों की गणना शुरू होगी।

 

Leave Your Comment

Click to reload image