छत्तीसगढ़ / रायपुर

लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 4 काउंटिग आब्जर्वर पहुंचे रायपुर

 सर्किट हाउस में कर सकेंगे मुलाकात

रायपुर। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत रायपुर लोकसभा निर्वाचन क्रमांक 8 के मतगणना के लिए 4 काउंटिंग आब्जर्वर रायपुर पहुंचे गए है। लोकसभा निर्वाचन (विधानसभा क्रमांक 50-रायपुर सिटी उत्तर, 51-रायपुर सिटी दक्षिण, 52 आरंग) के लिए आईएएस 2009 के  रोहनचंद ठाकुर को काउंटिग आब्जर्वर नियुक्त किया गया है। वे रायपुर पहुंच गए है। सिविल लाइंस स्थित न्यू सर्किट हाउस में 304 नंबर के कमरे में उपलब्ध रहेंगे। रोहनचंद ठाकुर से मोबाइल नंबर 7647046306 पर संपर्क किया जा सकता है। व्यक्तिगत तौर पर ठाकुर से प्रतिदिन सुबह 10 से 11 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। लोकसभा निर्वाचन (विधानसभा क्रमांक 48-रायपुर ग्रामीण, 49 रायपुर सिटी  पश्चिम) के लिए एससीएस- 1996  दीप्तेंदु बेरा को काउंटिग आब्जर्वर नियुक्त किया गया है। वे रायपुर पहुंच गए है।  बेरा सिविल लाइंस स्थित न्यू सर्किट हाउस में 305 नंबर कमरे में उपलब्ध रहेंगे। सामान्य प्रेक्षक से मोबाइल नंबर 90626-79019 में संपर्क किया जा सकता है। व्यक्तिगत तौर पर  बेरा से प्रतिदिन सुबह 7 से 10 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

लोकसभा निर्वाचन (विधानसभा क्रमांक 47-धरसींवा, 53 अभनपुर) के लिए एससीएस-2008  भानुप्रताप यादव को काउंटिग आब्जर्वर नियुक्त किया गया है। वे रायपुर पहुंच गए है। यादव सिविल लाइंस स्थित न्यू सर्किट हाउस के 306 नंबर कमरे में उपलब्ध रहेंगे। यादव से मोबाइल नंबर 9005860763 में संपर्क किया जा सकता है। व्यक्तिगत तौर पर  यादव से प्रतिदिन सुबह संपर्क किया जा सकता है।

लोकसभा निर्वाचन (विधानसभा क्रमांक 45-बलौदाबाजार, 46 भाठापारा) के लिए आईएएस 2008 के संजय कुमार को काउंटिग आब्जर्वर नियुक्त किया गए है। वे रायपुर पहुंच गए है। वे बलौदाबाजार के सर्किट हाउस में उपलब्ध रहेंगे।  कुमार से प्रतिदिन सुबह संपर्क किया जा सकता है

Leave Your Comment

Click to reload image