छत्तीसगढ़ / रायपुर

पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मनाया गया शांति नाथ भगवान का तप ज्ञान व मोक्ष कल्याणक पर्व

 रायपुर । टैगोर नगर स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बुधवार को शांति नाथ भगवान के तप, ज्ञान और मोक्ष कल्याणक के उपलक्ष्य में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अभिषेक और शांति धारा पूजन से हुई, जिसके बाद शांति विधान का आयोजन संपन्न हुआ।

शांति धारा का सौभाग्य मानमल विनीत बड़जात्या और राजकुमार वीर जैन, नमन जैन को प्राप्त हुआ। नितिन पंडित के सानिध्य में श्री शांतिनाथ विधान को सानंद संपन्न किया गया।

 


विशेष रूप से तैयार किए गए निर्वाण लाडू, श्रीमती शिल्पी जैन और सीमा दीदी द्वारा शुद्धता पूर्वक घर से बनाकर लाए गए थे। उनके इस प्रयास की मंदिर समिति और उपस्थित भक्तों ने अनुमोदना की।

 

इस धार्मिक अनुष्ठान के सफल आयोजन के लिए महिला मंडल के प्रयासों की सराहना की गई। महिला मंडल धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सदैव अग्रणी रहती है और उनके इस समर्पण के लिए मंदिर समिति ने साधुवाद प्रकट किया।

टैगोर नगर मंदिर परिवार के सभी सदस्यों ने इस अवसर पर धर्म लाभ लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

Leave Your Comment

Click to reload image