छत्तीसगढ़ / रायपुर

पर्यावरण संतुलन के लिये अपने व्यवहार में परिवर्तन लायें : डॉ के. सुब्रमणियम

 
पोस्टर प्रतियोगिता में दिव्यांग श्रेणी से प्रथम कु. आसिया बानो व द्वितीय गौकरण पटेल

 

रायपुर । विश्व पर्यावरण दिवस पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल ने 5 जून को न्यू कन्वेन्शन हॉल नवीन विश्राम गृह, सिविल लाईन में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का विषय ’’जलवायु परिवर्तन सदी की सबसे बड़ी चुनौती’’ रखा गया। पोस्टर प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए डॉ के. सुब्रमणियम, सदस्य राज्य योजना आयोग ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिये हमें अपनी जीवन शैली में परिवर्तन लाना होगा। हमारा जीवन जितना सरल होगा, हमारी आदतें व व्यवहार जितना कम भौतिकवादी होगा, उतना ही हम पर्यावरण को सुरक्षित रख पायेंगे। डॉ सुब्रमणियम ने पर्यावरण संरक्षण के लिये स्कूली बच्चों को आगे आ कर इस अभियान में शामिल होने का आह्वान किया।

मण्डल द्वारा आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता चार आयु वर्ग में रखी गई थी। प्रथम वर्ग 12 वर्ष तक, द्वितीय वर्ग 13 से 17 वर्ष, तृतीय वर्ग 18 से 21 वर्ष एवं चतुर्थ वर्ग दिव्यांग जन में आयोजित की गई। प्रदेश स्तरीय आयोजित इन प्रतियोगिताओं में लगभग चार सौ पचास स्कूली व महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

Leave Your Comment

Click to reload image