छत्तीसगढ़ / रायपुर

खमतराई चावड़ी में बनेगा शेड, वृक्षारोपण कर हरियाली बिखेरने के निर्देश दिये

रायपुर । आज रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने नगर निगम जोन क्रमांक 1 के तहत भनपुरी गौठान का निरीक्षण किया. आयुक्त ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की समाजहितैषी मंशा के अनुरूप राजधानी शहर रायपुर में प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास मन्त्री अरुण साव के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत भनपुरी गौठान के चारों ओर वृक्षारोपण कर हरियाली बिखेरने के निर्देश दिये. आयुक्त ने खमतराई में स्वच्छता सर्वेक्षण के अंतर्गत सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालय की सफाई व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण जोन 1 जोन कमिश्नर हितेंद्र यादव, कार्यपालन अभियंता स्वच्छ भारत मिशन रघुमणि प्रधान, कार्यपालन अभियंता श्री गजाराम कँवर की उपस्थिति में किया और शौचालयों की सफाई व्यवस्था निरन्तर चुस्त - दुरुस्त बनाये रखने के निर्देश दिये. आयुक्त ने खमतराई बाजार में लगने वाली चावड़ी का निरीक्षण किया एवं श्रमवीरों की सुविधा हेतु वहाँ शेड वनाने और आहार केन्द्र खोलने का प्रस्ताव देने के निर्देश सम्बंधित अधिकारी को दिये.

Leave Your Comment

Click to reload image