छत्तीसगढ़ / दुर्ग

नगर, पुलिस बल की सहायता से अवैध कब्जेधारियों पर बड़ी कार्यवाही

भिलाई  । नगर, पुलिस बल की सहायता से अवैध कब्जेधारियों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए 15 जुलाई को कुल 73 आवासों से अवैध कब्जेधारी निकाले गए एवं कुल 66 डिक्री आवासों पर अवैध कब्जे को खाली कराया गया। इन बीएसपी आवासों को अवैध रूप से कब्जा कर दलालों द्वारा किराया वसूली किया जा रहा है। प्रवर्तन विभाग द्वारा प्रतिदिन लगातार खाली कराये जा रहे अवैध कब्जों के कारण क्वार्टर दलालों में भारी दहशत का माहौल है क्योंकि प्रवर्तन विभाग की टीम किसी की कोई नही सुन रही है .

और दलालों द्वारा अवैध कब्जा खाली नही कराने के लिए धमकी दिये जाने पर तुरंत उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया जा रहा है और कानूनी कार्यवाही की जा रही है। 15 जुलाई 2024 को सेक्टर-06 समेत टाउनशिप के कुछ अन्य स्थानों पर अनफिट ब्लॉक्स में कुल 73 अनफिट आवासों को खाली कराया गया। इन आवासों में विद्युत-जल आपूर्ति को बंद कर, दरवाजे खिड़कियों को निकाल दिया गया है। साथ ही सिविल विभाग द्वारा पार्शियल डिमोलिशन आंशिक रूप से ध्वस्त करना शुरू कर दिया गया है। 2024-25 में अब तक  संपदा न्यायालय से पारित कुल

 
 

242 डिक्री आवासों से अवैध कब्जेधारियों से खाली करवाए गए एवं कुल 458 अवैध कब्जा आवासों को खाली कराया जा चुका है। अनफिट ब्लॉक्स को अधिकृत एजेंसी द्वारा खतरनाक घोषित किया जा चुका है। इन अवैध कब्जेधारियों, भू माफियाओं और दलालों के विरुद्ध बीएसपी प्रबंधन द्वारा कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी तथा आवश्यकतानुसार वैधानिक कार्यवाही भी की जाएगी। बीएसपी आवासों में अवैध रूप से रहने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भी आदेश जारी कर कार्यवाही की जाएगी।

 
 

ज्ञात हो कि जबसे प्रर्वतन विभाग में जीएम के के यादव आये है तबसे उनका अभियान है कि बीएसपी का कोई भी मकान अवैध कब्जे में न रहे और बीएसपी की जमीन पर कोई कब्जा ना करेें और जो कब्जा हुआ है उसको कैसे भी करके खाली कराया जाये। के के यादव पूरे नियम व कानून के तहत ये कार्य पूरी तन्यमता से करने का काम कर रहे है। पहले तो अवैध कब्जाधारियों का मामला संपदा न्यायालय के सुपुर्द करते हुए वहां से डिग्री पारित करवाते है और चूंकि बीएसपी की जमीन व बीएसपी का मकान होने के कारण इसका फैसला भी बीएसपी व प्रर्वतन विभाग के ही पक्ष मे आना है।

 
 

इसके अलावा संपदा न्यायाल के आदेश पर प्रवर्तन विभाग को पुलिस प्रशासन व तहसीलदार का भी साथ नियमानुसार मिल जाता है, जिसके कारण बडे से बडा अवैध कब्जा खाली कराने में इनको सफलता लगातार मिल रही है। इसके अलावा यादव के टीम में बंसोड, बलराम शुक्ला, चौहान, कौशल उपाध्याय, रमाकांत यादव  सहित जितने एरिया इंस्पेटर के साथ और अन्य कई लोग इनकी टीम में शामिल है वें सभी जांबाज है और मोर्चो पर हर स्थिति से निपटने तैयार रहते है। प्रवर्तन विभाग की टीम इस बार बहुत ही तगडी मिली है जिसके कारण अवैध कब्जा खाली करो अभियान में उनको भारी सफलता मिल रही है।

 
 

के के यादव के अनुसार बीएसपी की संपत्ति है और इसको किराया में देकर यहां के कुछ दलाल व कुछ राजनीति से जुडे लोग किराया वसूल कर स्वयं खा रहे है, इसके कारण हर महिने लाखो रूपये का बिजली व पानी का नुकसान बीएसपी प्रबंधन को उठाना पड रहा है। इसके अलावा ऐसे आवासों में अपराधिक किस्म के लोग कब्जा करके अपनी अवैध गतिविधियां चला रहा है। जिसके कारण शहर में अपराधिक गतिविधियां भी बढ रही है।  सेक्टर छ: सहित कई सेक्टरों में अनफिट ब्लॉक है जहां रहने लायक बिल्कुल नही है क्योंकि यहां कभी भी स्लेैब गिरने व अन्य प्रकार की घटनाएं होने की आशंका बरसात में बढ जाती है। लोग फिर भी जान जोखिम मेें डालकर यहां निवास कर रहे है, यदि कोई घटना, दुर्घटना हो गई तो इसका जिम्मेदार बीएसपी प्रबंधन को ठहरा दिया जायेगा।

 
 

इसलिए लोग भी सुरक्षित रहे और बीएसपी प्रबंधन को भी नुकसान न हो इसलिए खासकर अनफिट ब्लॉकों में रहने वालों से पहले ऐसे आवासों को अवैध कब्जामुक्त कराना आवश्यक है। इसलिए उन आवासों को खाली कराने के बाद तुरंत खिडकी, दरवाजे निकालने के कार्य के साथ ही बिजली व नल कनेकशन काटने का कार्य किया जा रहा है। व बिल्डिंग को तोडने के लिए एजेसी को सुपर्द किया जा रहा है। भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएँ विभाग नागरिकों से अपील करता है कि दलालों व भू-माफियाओं से सावधान व सतर्क रहें तथा बीएसपी आवासों को किराया पर नहीं लें। ऐसे प्रकरणों की सूचना तत्काल पुलिस थाने तथा नगर सेवाएं विभाग के प्रवर्तन अनुभाग के कार्यालय में देवें।

 

Leave Your Comment

Click to reload image