कलेक्टर ने 4 अपराधियों को किया जिलाबदर
रायपुर। रायपुर कलेक्टर व जिला दण्डाधिकारी गौरव सिंह ने जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संतोष सिंह की अनुशंसा पर, कलेक्टर गौरव सिंह ने जिले के चार आदतन अपराधियों को तीन महीने के लिए जिला बदर कर दिया है।
जिला बदर किए गए अपराधी
फरीद खान (उम्र 30 वर्ष) पिता: अब्दुल हमीद निवास: बंधवापरा, थाना पुरानी बस्ती। 2013 से विभिन्न गंभीर अपराध जैसे मारपीट, चाकूबाजी, गुंडागर्दी, लूटपाट, जान से मारने की धमकी, वसूली, आर्म्स एक्ट, और अवैध शराब बेचने के 19 मामले दर्ज हैं।
राजेश्वर उर्फ सोमू निषाद (उम्र 24 वर्ष) पिता: सूरज निषाद निवास: कंडरापारा, थाना तिल्दा। 2015 से हत्या, छेड़छाड़, मारपीट, गुंडागर्दी, लूटपाट, जान से मारने की धमकी, वसूली, और आर्म्स एक्ट के 12 मामले दर्ज हैं।
पुलिस द्वारा दर्जनों अन्य आदतन बदमाशों के खिलाफ भी जिला बदर की कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन कलेक्टर ऑफिस में भेजा गया है, जो प्रक्रिया में हैं।
यह कदम जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और आम जनता को सुरक्षा का भरोसा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कलेक्टर गौरव सिंह और एसएसपी संतोष सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही जारी रहेगी, ताकि रायपुर जिले में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।