छत्तीसगढ़ / रायपुर

डॉक्टरों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर ईलाज करने के दिए निर्देश

जिला अस्पताल पहुंचे संभागायुक्त, अनुपस्थित कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी

डॉक्टरों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर ईलाज करने के दिए निर्देश 
रायपुर । संभागायुक्त महादेव कावरे ने बुधवार सुबह रायपुर के पंडरी स्थित जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सालय में पदस्थ रेडियोग्राफर, डेटा एंट्री ऑपरेटर, वाहन चालक, ऑक्सीजन ऑपरेटर, प्रयोगशाला सहायक, वार्डबॉय, लॉड्री मशीन ऑपरेटर, सफाईकर्मी सहित 21 कर्मचारियों की निर्धारित समय पर कार्य से अनुपस्थिति पर सभी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश अस्पताल के सिविल सर्जन को दिए।

कावरे ने डॉक्टरों को निर्धारित समय पर उपस्थित होकर मरीजों का ईलाज करने और कर्मचारियों को भी निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपना-अपना काम करने की समझाईश दी। कावरे आज जिला अस्पताल के आपातकालीन विभाग, सर्जिकल वार्ड, शिशु वार्ड, महिला वार्ड, पोषण पुनर्वास केन्द्र सहित अन्य वार्डों में भी पहंुचे और यहां भर्ती होकर ईलाज करा रहे मरीजों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। संभागायुक्त ने उपस्थित डॉक्टरों से मरीजों का बेहतर से बेहतर ईलाज करने के निर्देश दिए। कावरे ने चिकित्सकों को अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई, नियुक्त डॉक्टरों की प्रोफाईल, उपलब्ध दवाओं आदि की भी जानकारी ली।              

अपने निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने वार्ड में भर्ती मरीजों के परिजनों से भी चर्चा की। उन्होंने अस्पताल में हो रहे ईलाज और सुविधाओं के बारे में पूछा। कावरे ने ज्यादा दिनों के ईलाज के लिए भर्ती मरीजों के परिजनों को अस्पताल परिसर में वाहन पार्किंग की व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश सिविल सर्जन को दिए। संभागायुक्त ने अस्पताल के शौचालयों में चौबीस घंटे साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, मरीजों के पलंगों की चादर प्रतिदिन बदलने के साथ वार्डों में भी साफ-सफाई की उचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।

 
 

 





 

Leave Your Comment

Click to reload image