शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बधियाटोला में 78 व स्वतंत्रता दिवस के अवसर में विधायिका हर्षिता स्वामी बघेल ने ढाई लाख की दी स्वीकृति
राजनांदगांव |
16-Aug-2024
शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बधियाटोला में 78 व स्वतंत्रता दिवस के अवसर में विधायिका हर्षिता स्वामी बघेल ने ढाई लाख की दी स्वीकृति
राजनांदगांव जिला के आराध्य नगरी डोंगरगढ़ वार्ड नंबर 7 शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बधियाटोला स्कूल में बड़ी धूम धाम से हर्ष उल्लास के साथ 78 व स्वतंत्रता दिवस मनाया गया शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला के प्राचार्य श्रीमती कुसुम लता दीवान मुख्य अतिथि विधायिका हर्षिता स्वामी बघेल व विशिष्ट अतिथि नवाज खान ,नगर अध्यक्ष सुदेश मेश्राम,विधायक प्रतिनिधि दशरथ सिंह ठाकुर के द्वारा वीर शहीदों की फोटो पर पुष्प अर्पण कर याद कर ध्वजा रोहण किया गया जिसमें विद्यालय के कर्मचारी एवं विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक की उपस्थिति रही वहीं विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्रगान गाया गया जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला के सभी कर्मचारी भी सम्मिलित रहे तत्पश्चात प्राचार्य के द्वारा मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथियों की पुष्प गुच्छ से स्वागत की विद्यायक प्रतिनिधि दशरथ सिंह ठाकुर विधायिका श्रीमाती हर्षिता स्वामी बघेल डोंगरगढ़ से शा,उच्च,मा, शाला बधियाटोला स्कूल में पूर्व में चोरी हुई थी और कई सरारती तत्व के लोग घूमते रहते है उसी को देखते हुए सी सी टीव्ही कैमरा, साऊण्ड बाक्स , सायकल स्टैण्ड एवं मेन गेट के लिए फण्ड की मांग की जिसे
मुख्य अतिथि विधायिका हर्षित स्वामी बघेल ने ढाई लाख की स्वीकृति दी जिसमे सायकिल स्टैंड और गेट के लिए दो लाख और माइक और सी सी टिव्ही कैमरा के लिए 50 हजार की राशि की घोषणा की कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिक ,ब्लाक अध्यक्ष विजय राज सिंह, रामजीतराने, संदीप , खेमिन ठाकुर, रेखा जोशी , नीत् , अर्जुन बांधे,शत्रोहन सिन्हा, संतोष सिन्हा,बंशी साहू, उपस्थित थे।