छत्तीसगढ़ / दुर्ग

देश की आजादी में सभी समुदाय का योगदान: कुरैशी

दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मंत्री बदरूदीन कुरैशी ने स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर भिलाई के विभिन्न स्थानों सेक्टर-1 ओवर ब्रिज के नीचे इंदिरा गांधी की प्रतिमा, सेक्टर-6, एसएचसीएल कॉलोनी, चंदूलाल चंद्राकर रिक्शा स्टैण्ड, गांधी चैक केम्प-1, पोटटू श्रीरामलू चौक, केम्प-1 मेटाडोर स्टैण्ड, आदर्श कॉलोनी में ध्वजारोहण किया। कुरैशी ने अपने भाषण में कहा देश को आजादी दिलाने के लाखों नौजवान, बुजुर्गों ने कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक कुर्बानी दी उसके बाद हमारा देश आजाद हुआ देश की आजादी के लिए तिरंगे झण्डे के नीचे देशवासियों ने सौगंद ली थी और उसी सौगंध के बदौलत हमारा देश आजाद हुआ आज देश की बदली हुई परीस्थितियों में हमारे बुजुर्ग और नौजवानों की तरह हमें भी कुर्बानी देने के लिए तैयार रहना पडेगा।

कार्यक्रम में समयलाल साहू, नीता लोधी, अरूण कुमार, नईम बेग, जोगाराव, दीदार भाई, शैलेश कुमार पानबूडे, धर्मेंद्र, गायत्री देवांगन, लक्ष्मी जी, समीम, जब्बार भाई, जवाहर भाई, नूश मेमन, नजमुनिशा, जुबेर अहमद, खुर्शीद, कुलेश देवांगन, सलीम भाई, दिनेश गुप्ता, प्रमोद प्रभाकर, राजेन्द्र ताम्रकार, अनिश लाल, कन्हैया लाल, संजय लाखे, अरूण सिंह, चैतन्य, इमरान खान, राजेन्द्र अपाले, बबलु, विवेक, संदीप, दीपक, भगवान दास, जे.पी. पाण्डेय, बाबूलाल, पापाराव, प्रमोद यादव, गुडडू खान, प्रदीप पाण्डे, मनोज चैहान, ललित पटेल आदि उपस्थित थे ।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image