छत्तीसगढ़ / दुर्ग

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक टंडन ने दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

दुर्ग । भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व पूरे देश और प्रदेश में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाने वाला यह त्योहार भाई-बहन के अटूट बंधन और परस्पर विश्वास का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं, जबकि भाई उनकी रक्षा का संकल्प लेते हैं।

इस विशेष अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अजा मोर्चा अभिषेक टंडन ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार और दायित्वबोध का प्रतीक है, जो सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को भी मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि भाई-बहन के बीच का यह अटूट बंधन हमारे जीवन को अधिक खुशहाल और सार्थक बनाता है।

महिलाओं को रक्षाबंधन की विशेष रूप से बधाई देते हुए अभिषेक टंडन ने कहा कि प्रदेश का सर्वांगीण विकास महिलाओं की भागीदारी के बिना संभव नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमें महिला सशक्तीकरण और उनकी प्रगति की दिशा में मिलकर काम करना चाहिए, ताकि एक आदर्श समाज का निर्माण हो सके। रक्षाबंधन का यह पर्व हमें अपने कर्तव्यों और दायित्वों का बोध कराता है, और स्नेह एवं विश्वास की डोर को और मजबूत करता है।

 
 




 

 

Leave Your Comment

Click to reload image