छत्तीसगढ़ / रायपुर

रामलीला मैदान रायगढ़ में 7 सितंबर से आयोजित है चक्रधर समारोह

वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी को चक्रधर समारोह में शामिल होने के लिए कलेक्टर व एसपी ने किया आमंत्रित

रामलीला मैदान रायगढ़ में 7 सितंबर से आयोजित है चक्रधर समारोह
 
रायपुर, 1 सितम्बर 2024/ वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी से आज यहां रायपुर के उनके निवास/ कार्यालय में  रायगढ़ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल और पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें 39 वें चक्रधर समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया।  वित्त मंत्री श्री चौधरी ने समारोह के संबंध  में जानकारी ली  तथा सभी आवश्यक तैयारियां समय पूर्व सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने चक्रधर समारोह के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं। कलेक्टर श्री गोयल ने समारोह की सभी आवश्यक तैयारी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

Leave Your Comment

Click to reload image