छत्तीसगढ़ / रायपुर

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने तीजा पोरा तिहार की शुभकामनाएं दी।

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर सभी को तीजा पोरा तिहार की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा आज से तीन दिन बाद तीजा है। आज हम मुख्यमंत्री निवास में इसे मना रहे हैं। आप सभी को बधाई और शुभकामनाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे निमंत्रण पर प्रदेश भर से बहनें अपने भाई के घर आई हैं। मैं सभी का स्वागत करता हूं । आज इस खास मौके पर हमने महतारी वंदन योजना की सातवीं किश्त की राशि हमने भेजी है। हमने 70 लाख बहनों को तीज का उपहार भेजा है
 
आज पोरा है और यह पशु प्रेम का तिहार है। छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है और यहां के किसान समृद्ध हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के रास्ते पर चलते हुए राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के चंहुमुखी विकास के लिए कार्य कर रही है।

 

Leave Your Comment

Click to reload image