छत्तीसगढ़ / रायपुर

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पूरी होने के बाद छत्‍तीसगढ़ लौटे IAS अमित कटारिया

 रायपुर । आईएएस अमित कटारिया केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पूरी होने के बाद पांच साल बाद फिर छत्‍तीसगढ़ लाैट आए हैं। उन्होंने मंत्रालय में ज्वाइनिंग दी है। उन्होंने मंगलवार को मुख्य सचिव अमिताभ जैन से मुलाकात की। आईएएस रजत कुमार गुरुवार को ज्वाइनिंग करेंगे।

आईएएस डा. रोहित यादव भी लौटने वाले हैं। तीनों अधिकारियों की वापसी से राज्य प्रशासन को सचिव स्तर के अधिकारी मिल जाएंगे।सुबोध सिंह, एलेक्स पाल मेनन के भी लौटने की चर्चा है। बीते आठ माह में चार आईएएस अधिकारी लौटे हैं। इनमें एसीएस ऋचा शर्मा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, सचिव अविनाश चंपावत और ऋतु सेन शामिल हैं।आईएएस अधिकारी अमित कटारिया 2016 सुर्खियों में आए थे जब उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से काला चश्‍मा पहनकर हाथ मिलाया था।

Leave Your Comment

Click to reload image