छत्तीसगढ़ / रायपुर

महिला कांग्रेस 10 सितंबर को करेगी मुख्यमंत्री निवास का घेराव

रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों और प्रशासन की निष्क्रियता के विरोध में महिला कांग्रेस मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने यह घोषणा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान की।

फूलोदेवी नेताम ने बताया कि राज्य में बलात्कार और गैंगरेप की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस और प्रशासन मूकदर्शक बने हुए हैं। भाजपा सरकार के 9 महीने के कार्यकाल में 600 से अधिक बलात्कार के मामले सामने आए हैं और 3,000 से अधिक महिलाओं के खिलाफ आपराधिक घटनाएं दर्ज की गई हैं।

 

Leave Your Comment

Click to reload image