छत्तीसगढ़ / रायपुर

मुख्यमंत्री से सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से बुधवार रात उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने प्रांताध्यक्ष शिशुपाल शोरी के नेतृत्व में मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के रायपुर में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधि मंडल को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम में आने की सहमति दी।


प्रतिनिधि मंडल में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के बी.पी. एस नेताम, भारत सिंह, पूर्व विधायक राजेंद्र कुमार राय, श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव और श्यामलाल कंवर, एम आर ठाकुर,  देवरतन सिंह, आर बी सिंह, फूल सिंह नेताम, मोहिंदर कंवर, गणेश ध्रुव, कुंदन सिंह ठाकुर, शिव प्रसाद ध्रुव, सनम सिंह, श्रीमती हेमलता परते, श्रीमती उमा शर्मा, अलका परते, उपेंद्र ठाकुर डॉ शंकर उईके सहित अनेक पदाधिकारी और सदस्य शामिल थे।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image