छत्तीसगढ़ / रायपुर

जल्द जारी होंगे एसआई भर्ती परीक्षा के परिणाम, डिप्टी सीएम शर्मा ने दी जानकारी

रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक (SI) की भर्ती परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने अभ्यर्थियों को भरोसा दिलाते हुए कहा है कि अगले 10 से 15 दिनों के भीतर भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। यह बयान उन्होंने प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों से मुलाकात के बाद दिया।
विजय शर्मा ने बताया कि कोर्ट के फैसले के बाद 370 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सभी अभ्यर्थियों के इंटरव्यू हो चुके हैं, और उनकी लिखित एवं शारीरिक परीक्षा के परिणाम को मिलाकर अंतिम परिणाम तैयार किया जा रहा है। गृहमंत्री ने अभ्यर्थियों को आश्वासन देते हुए कहा कि परिणाम जारी करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही इसका ऐलान कर दिया जाएगा।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image