छत्तीसगढ़ / रायपुर

राज्यपाल ने किया शिक्षकों का सम्मान

राजभवन में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका की उपस्थिति में 5 सितंबर को राजभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी भी उपस्थित रहे।

समारोह में राज्य के विभिन्न जिलों से आए शिक्षक-शिक्षिकाओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने शिक्षक दिवस के अवसर पर देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave Your Comment

Click to reload image