छत्तीसगढ़ / रायपुर

गणेश चतुर्थी पर 7 सितंबर को मांस-मटन विक्रय प्रतिबंधित

रायपुर । नगर पालिक निगम रायपुर ने आगामी धार्मिक पर्वों के दौरान मांस-मटन विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशों के आधार पर जारी किया गया है।

प्रतिबंध की तिथियां:
    श्री गणेश चतुर्थी: 7 सितंबर 2024
    पर्युषण पर्व का अंतिम दिवस: 8 सितंबर 2024
    डोल ग्यारस: 14 सितंबर 2024
    अनंत चतुर्दशी: 17 सितंबर 2024
    संवत्सरी एवं उत्तम क्षमा पर्व: 18 सितंबर 2024

इन तिथियों पर रायपुर नगर पालिक निगम के क्षेत्र में सभी मांस-मटन की दुकानों और पशुवध गृहों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। इन दिनों के दौरान मांस-मटन विक्रय करते पाए जाने पर सामान जप्त कर लिया जाएगा और संबंधित व्यक्तियों पर उचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

नगर निगम के जोन स्वास्थ्य अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षक इन आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करेंगे और अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखेंगे।

इस आदेश का उद्देश्य धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए शहर में शांति और सौहार्द्र बनाए रखना है।

 

 




Leave Your Comment

Click to reload image