छत्तीसगढ़ / रायपुर

रायगढ़ सदस्यता अभियान के साथ ही जिलाध्यक्ष बनने की कवायद शुरू

रायपुर,सदस्यता अभियान के साथ ही जिलाध्यक्ष बनने की कवायद शुरू…......सुरेश गोयल,(पूर्व सभापति),,विवेक रंजन सिन्हा(प्रदेश कार्यसमिति सदस्य),विकास केडिया( जिला उपाध्यक्ष)....शहर से तो ग्रामीण से सत्यानंद राठिया,(पूर्व मंत्री)अरुणधर दीवान (जिला महामंत्री)सतीश बेहरा (जिला महामंत्री) रथु गुप्ता (जिला मंत्री बीजेपी एवम कोलता समाज के बड़े नेता) महेश साहू (विधान सभा प्रत्याशी एवम साहू समाज के बड़े नेता) ने अपनी स्वाभाविक दावेदारी ठोकी.....अब देखना है की वर्तमान मंत्री श्री ओपी चौधरी एवम वर्तमान जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ,विजय अग्रवाल  (पूर्व विधायक) एवम गौतम अग्रवाल (पूर्व विधायक के सुपुत्र) अपना अदृश्य सहयोग किस नेता को देते है क्योंकि यह तो तय है की इनके इच्छा के बिना कोई भी कार्यकर्ता आने वाले समय में "बीजेपी जिलाध्यक्ष"के पद पर विराजमान होगा ,,,पूर्व विधायक विजय अग्रवाल भले ही अच्छे खासे सक्रिय है मगर  उनके तरफ से कोई इच्छा जाहिर अभी तक नही की गई है मगर राजनीतिक लालसा जागने में बहुत समय नही लगता है हो सकता है की इनके तरफ से कोई नाम सामने आ जाए या फिर किसी पुख्ता दावेदार को अपना समर्थन भी दे सकते है इसी कड़ी में  स्वर्गीय रोशन लाल (बीजेपी के बड़े नेता पूर्व विधायक)के सुपुत्र विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी के कार्यक्रम में बहुत कम नजर आ रहे है ऐसे में वे क्या करेंगे यह सवाल भविष्य के गर्भ में है संगठन में फिलहाल सभी ने अपनी इच्छा खुलकर बता दी  है  मगर अंतिम निर्णय अभी आना बाकी है क्योंकि रायगढ़ में अदृश्य अशक्तिया भी राजनीति करती है रायपुर,बिलासपुर, खरसिया,जशपुर नेतृत्व यहां कई बार  राजिनीतिक गुल खिला चुके है

Leave Your Comment

Click to reload image