छत्तीसगढ़ / रायपुर

भाई के हमले से युवक ने तोड़ा दम

रायपुर । एक मामूली संपत्ति विवाद ने रायपुर के पुरानी बस्ती इलाके में एक परिवार को बर्बाद कर दिया, जब सौतेले भाई ने अपने ही भाई की जान ले ली। यह घटना बुधवार को सामने आई, जब डोमन साहू ने अपने भाई चंदन साहू पर जानलेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

जानकारी के अनुसार पुरानी बस्‍ती के चिंगारीनाला निवासी डोमन साहू और उसका सौतेला भाई चंदन साहू परिवार में एक साथ रहते थे। चंदन अक्सर बंटवारे की बात करता था। इससे चंदन और डोमन के बीच विवाद होता रहता था। दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था।

परिवार में संपत्ति को लेकर तनाव बढ़ता गया और अंत यह विवाद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया। बुधवार को हुए इस विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया, जब चंदन ने गुस्से में आकर चंदन पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू से कई वार करने से चंदन बुरी तरह घायल हो गया और उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। चंदन की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान बीती रात चंदन ने दम तोड़ दिया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।


 
 

 

Leave Your Comment

Click to reload image