छत्तीसगढ़ / दुर्ग

भारतीय रेडक्रास सोसायटी का सदस्यता अभियान

सदस्यता के लिए सहायता राशि निर्धारित

दुर्ग। भारतीय रेडक्रास सोसायटी के द्वारा विभिन्न जनोपयोगी तथा मानव सेवी गतिविधियों का संचालन किया जाता है, जिससे जनता में मानव सेवा की भावना जागृत होती है। साथ ही जरूरतमंदों को भी विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य एवं अन्य सुविधा प्राप्त होती है। रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा दुर्ग के अध्यक्ष कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार जिले में सोसायटी को मजबूती प्रदान करने की पहल की जा रही है।

रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा दुर्ग के सचिव मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी से प्राप्त जानकारी अनुसार रेडक्रास के द्वारा ब्लड बैंक, वृद्धाश्रम, पोस्टमार्टम सेंटर मरचुरी एवं शववाहन का संचालन किया जाता है। रेडक्रास की समस्त गतिविधियां दान/सदस्यता शुल्क से प्राप्त राशि से संचालित होती है। रेडक्रास सोसायटी के गतिविधियों को और अधिक विस्तारित करना तथा अधिक से अधिक जन तक पहुँचाने के लिए रेडक्रास सोसायटी सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिला रेडक्रास के लिये संरक्षक सदस्य, उप संरक्षक सदस्य, आजीवन सदस्य बनाया जाना है। गणमान्य नागरिकगण एवं समाजसेवकों को इस पुनीत कार्य में जुड़ने की अपील की गयी है। सदस्यता के लिए सहायता राशि निर्धारित है। जिसके अनुसार संरक्षक सदस्य 25,000 रूपए, उप संरक्षक सदस्य 12,000 रूपए, संस्थागत सदस्य वार्षिक 5,000 रूपए और आजीवन सदस्य 1,000 रूपए है। सदस्य बनाते समय सदस्यों का सदस्यता का फार्म भर कर जो व्यक्ति रेडक्रास के सामाजिक गतिविधियों में सम्मिलित होने के इच्छुक हो, उन्हें सदस्य बनाया जाएगा।

 


 

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image