छत्तीसगढ़ / दुर्ग

स्वच्छता ही सेवा हेतु सलाहकार समिति की बैठक लक्ष्मीपति राजू की अध्यक्षता में आहूत की गई।

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान से प्रत्येक नागरिको को जोड़ना है। उसी को लेकर सलाहकार समिति की बैठक हुई। इसके साथ-साथ साफ-सफाई से लेकर कार्यो को किस प्रकार से सुचारू रूप से संचालित किया जाए। इस पर भी सदस्यो ने अपनी राय दी। समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीपति राजू ने बताया कि हम सब सदस्यो की एक ही राय है। सफाई में और कसावट लाने की आवश्यकता है प्रत्येक सफाई मित्र समय पर आए पुरा कार्य करे, सबकी जवाबदेही तय हो।
सलाहकार समिति ने बैठक के दौरान पूर्व सभापति एवं सदस्य श्याम सुन्दर राव, एल लक्ष्मी गोपाल, के जगदीश, उमेश साहू, कोमल दास टण्डन, स्वास्थय अधिकारी जावेद अली, राजेश पालवे इत्यादि उपस्थित रहे। 

Leave Your Comment

Click to reload image