छत्तीसगढ़ / धमतरी

दावा-आपत्ति 23 सितम्बर तक

धमतरी। एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी ग्रामीण के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र कांदरी, सटियारा, पण्डरीपानी मा, पहरियाकोना, पटेलगुड़ा और पटौद में सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए थे। प्राप्त आवेदनों का परियोजना स्तरीय मूल्यांकन समिति द्वारा मूल्यांकन के बाद वरीयता सूची जारी किया गया। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी ग्रामीण द्वारा उक्त जारी सूची पर दावा-आपत्ति आगामी 23 सितम्बर तक मंगाए गए हैं। दावा-आपत्ति कम्पोजिट भवन के पास स्थित एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी ग्रामीण के कार्यालय में जमा किया जा सकता है। 

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image