छत्तीसगढ़ / दुर्ग

बहादुर कलारिन सम्मान, 10 अक्टूबर तक आवेदन

 दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के उत्पीडन के खिलाफ संघर्ष, नारी उत्थान हेतु अभूतपूर्व कार्य करने वाली महिला को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से बहादुर कलारिन सम्मान पुरस्कार प्रदान किया जाता है। पुरस्कार के रूप में एक महिला को दो लाख रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किया जाएगा। वर्ष 2024 के लिए महिलाओं को सम्मानित करने हेतु 10 अक्टूबर 2024 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। उक्त पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को सीलबंद लिफाफे एवं लिफाफे के ऊपर बहादुर कलारिन सम्मान वर्ष 2024 अंकित कर निर्धारित प्रपत्र में जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जावेगा। पुरस्कार के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जिले की वेबसाईट का अवलोकन किया जा सकता है।

Leave Your Comment

Click to reload image