छत्तीसगढ़ / रायपुर

लीनेस क्लब द्वारा कुष्ठरोगियों को सम्मान व सहयोग

ज़िन्दगी की चुनौतियों का सामना करना व सपनों को साकार करना हमेशा आसान नहीं होता। लेकिन साकारात्मक सोंच और सफलता के लिए प्रेरित करने वाले उद्धरण एक ऐसा शक्तिशाली साधन है जो लोगों के आत्म-शक्ति को जगाता है।
       इसी तारतम्य में लीनेस क्लब रायपुर ने बापूजी व शास्त्री जी की जयंती पर कुष्ठ आश्रम पंडरी रायपुर में फल, कपड़े, अनाज,दाल, बिस्किट,साबून,तेल,पेस्ट भेंट कर उनमें आत्मविश्वास जगाया और आत्मसंवेदना को बढ़ाया कि आप असहाय नहीं हो क्योंकि "हर दिन एक नया मौका है अपने लक्ष्य के करीब जाने का"

    हमारी इन गतिविधियों में ली.सुधा सक्सेना जी,ली.विपुला पाण्डेय जी, ली.डॉ.कमल वर्मा जी, पी. आर. ओ. ली. लता चौधरी जी, ली. मीता चतवानी जी,ली.प्रियंका मिश्रा जी,व क्लब अध्यक्ष ली.वंदना ठाकुर जी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। 

Leave Your Comment

Click to reload image