छत्तीसगढ़ / रायपुर

महादेव सट्टेबाजी एप: कारोबारी सुनील दम्मानी की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल

 रायपुर।व्यवसायी सुनील दम्मानी की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तीन अक्टूबर को सुनवाई करने पर सहमति जताई है। दम्मानी को अगस्त 2023 में ईडी ने अवैध महादेव सट्टेबाजी एप से जुड़े धन शोधन के मामले में गिरफ्तार किया था।जेल में बंद व्यवसायी के वकील ने सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया था कि जमानत याचिका पर तत्काल सुनवाई की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मुवक्किल 13 महीने से अधिक समय से जेल में है। ईडी ने महादेव एप मनी लांड्रिंग मामले में कथित संलिप्तता के लिए दम्मानी को तीन अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया था। 

 
 

 

Leave Your Comment

Click to reload image