छत्तीसगढ़ / रायपुर

छत्‍तीसगढ़ में मानसून की विदाई से पहले मौसम विभाग ने किया अलर्ट, दक्षिणी इलाके में चार दिनों तक होगी बारिश

 रायपुर 15 अक्‍टूबर के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई का माहौल छतीसगढ़ में भी बनने लगेगा। मानसून की विदाई के बीच प्रदेश में नमी का आगमन लगातार जारी है।

स्थानीय प्रभाव से बुधवार को एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। आगामी चार दिनों तक दक्षिण

छत्तीसगढ़ में बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार एक द्रोणिका कोंकण से उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश तक 3.1 किलोमीटर पर स्थित है। इसके प्रभाव से

प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज- चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। रायपुरमें बुधवार को बादल छाए रहेंगे, लेकिन गर्मी और उमस से राहत मिलने के आसार

नहीं हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 डिग्री और 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। 

बस्तर संभाग में बारिश और सबसे ज्यादा तापमान

मंगलवार को प्रदेश में मानसून की सक्रियता सामान्य से कम रही। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में बस्तर संभाग में ही सबसे ज्यादा बारिश नारायणपुर में 50 मीलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी। सबसे ज्यादा तापमान 37.2 डिग्री सुकमा में रिकार्ड किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री अम्बिकापुर में दर्ज किया गया।वर्षा के मुख्य आंकड़े (मिलीमीटर में)- नारायणपुर-50, नानगुर, कुआकोंडा, माकड़ी -20, कटघोरा, केशकाल, मोहला, कटेकल्याण-10 से. मी. तथा एक-दो स्थानों पर इससे कम वर्षा दर्ज की गयी। 

Leave Your Comment

Click to reload image