छत्तीसगढ़ / रायपुर

आईआरआईए का रेजिडेंट एजुकेशन प्रोग्राम 5-6 को चिकित्सा महाविद्यालय के नये ऑडिटोरियम में

रायपुर। इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (आईआरआईए) सीजी चैप्टर, पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय का रेडियोडायग्नोसिस विभाग और इंडियन कॉलेज ऑफ रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग (आईसीआरआई) के संयुक्त तत्वावधान में पं. नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय स्थित स्व. अटल बिहारी वाजपेयी सभागार (नये ऑडिटोरियम) में 5 एवं 6 अक्टूबर को दो दिवसीय रेजिडेंट एजुकेशन प्रोग्राम (आईआरईपी-2) का आयोजन किया जा रहा है। आईआरईपी-2 भारतीय रेडियोलॉजिकल और इमेजिंग एसोसिएशन द्वारा प्रायोजित एक शैक्षिक पहल है जिसका उद्देश्य देशभर के रेडियोलॉजी रेजिडेंट को लाभ पहुंचाना है। इसके फैकल्टी मेंबर में रेडियोलॉजी और इमेजिंग के क्षेत्र में देशभर के अनुभवी विशेषज्ञ शामिल हैं। रेडियोलॉजी के स्नातकोत्तर छात्रों के रेडियोलॉजी और इमेजिंग के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों के बारे में ज्ञान और कौशल को बढ़ावा देने के लिए इस कार्यक्रम में व्याख्यान, केस आधारित समीक्षा और इंटरैक्टिव फिल्म रीडिंग सत्र का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजन अध्यक्ष डॉ. वी. ए. वरप्रसाद, डॉ. ए. अनबरसु, डॉ. ए. ए. उस्मान और सह अध्यक्ष डॉ. एस. बी. एस. नेताम हैं वहीं आयोजन सचिव डॉ. एल. मुरली कृष्णा, डॉ. अमित जी. अग्रवाल और डॉ. आनंद जायसवाल हैं।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image