छत्तीसगढ़ / रायपुर

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने के बाद IAS रोहित यादव ने मंत्रालय में दी ज्वाइनिंग, बनाए जा सकते हैं स्वास्थ्य विभाग सचिव

रायपुर। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने के बाद 2002 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. रोहित यादव ने मंत्रालय में अपनी ज्वाइनिंग दे दी है। इसके साथ ही उनकी

पोस्टिंग को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। सूत्रों के मुताबिक, डॉ. रोहित यादव को स्वास्थ्य विभाग में सचिव बनाए जाने की संभावना है। वर्तमान में अतिरिक्त मुख्य सचिव

(ACS) मनोज पिंगुआ के पास गृह, जेल, और स्वास्थ्य विभागों का कार्यभार है, जिससे उनके ऊपर काम का दबाव काफी बढ़ा हुआ है। इस दबाव को देखते हुए माना

जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग का भार अब डॉ. रोहित यादव को सौंपा जा सकता है। डॉ. यादव सीनियर सचिव स्तर के अधिकारी हैं और उनका बैच करीब छह साल

पहले ही सचिव स्तर पर पहुंच चुका है। इसलिए, उनका अनुभव और वरिष्ठता स्वास्थ्य विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी उठाने के लिए उपयुक्त माने जा रहे

हैं। डॉ. रोहित यादव की पत्नी, ऋतु सेन, भी छत्तीसगढ़ कैडर की 2003 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। इस समय वे दिल्ली में ओएसडी (इन्वेस्टमेंट) के पद पर

कार्यरत हैं, जहां उनका काम निवेश से जुड़े मामलों का संचालन करना है।

डॉ. रोहित यादव की मंत्रालय में वापसी से न केवल स्वास्थ्य विभाग में बदलाव की संभावना बढ़ गई है, बल्कि छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक व्यवस्थाओं में भी नई रणनीतियों की उम्मीद की जा रही है। उनकी वापसी पर किस विभाग में उनकी नियुक्ति होगी, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट हो सकता है।

Leave Your Comment

Click to reload image