छत्तीसगढ़ / रायपुर

खेल मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया

रायपुर : खेल मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने पुलिस  लाईन स्थित एकलव्य शूटिंग रेंज में छत्तीसगढ़ के पत्रकारों के लिए ‘ राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता' का शुभारम्भ किया।

 

इस प्रतियोगिता का नाम सेल्फ प्रोटेक्शन इनिशिएटिव चैम्पियनशिप’ रखा गया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन 09 अक्टूबर तक होगा। इस अवसर पर उनके साथ रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा,जनसंपर्क आयुक्त श्री मयंक श्रीवास्तव,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह, हरिभूमि-आईएनएच समूह के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी और रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर के साथ अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता में  रायपुर और अन्य जिलों के लगभग 200 से अधिक पत्रकार हिस्सा ले रहे हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image