छत्तीसगढ़ / रायपुर

समारोह में आने-जाने मिलेगी निश्शुल्क बस सुविधा

रायपुर। सशस्त्र सैन्य समारोह में आने-जाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों को निश्शुल्क बस सुविधा उपलब्ध कराई गई है। शहर के चारों ओर से अलग-अलग समय में आवाजाही के लिए बस सुविधा चलेगी।

तेलीबांधा थाना चौक, पचपेड़ी नाका चौक, पचपेड़ी नाका, न्यू बस स्टैंड भाठागांव, पुराना बस स्टैंड और टाटीबंध चौक से साइंस कालेज मैदान जाने के लिए सुबह 8ः30 बजे से बस की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा साइंस काालेज से उक्त स्थानों तक वापसी के लिए शाम पांच बजे तक बस चलेगी।

 

Leave Your Comment

Click to reload image