छत्तीसगढ़ / रायपुर

छत्‍तीसगढ़ में सशस्त्र सैन्य समारोह आज से होगा शुरू, सेना के जांबाज जवान मोटरसाइकिल स्टंट

रायपुर।  राजधानी के साइंस कालेज मैदान में आज, शनिवार से सशस्त्र सैन्य समारोह का शुभारंभ होगा। पांच व छह अक्टूबर का आयोजित इस आयोजन में अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। वहीं सेना के जांबाज सिपाही पैरा जंपिंग, मोटरसाइकिल स्टंट और घुड़सवारी में करतब दिखाएंगे। आयाेजन से पहले सैनिकों ने इसके लिए शुक्रवार को जमकर पूर्वाभ्यास किया।

अभ्यास करते हुए जवानों ने बाइक से फायर जंपिंग और घुड़सवारी का करतब दिखाया। गोरखा रेजिमेंट ने खुखरी डांस भी किया। आखिर में आर्मी के ब्रास बैंड ने देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। अभ्यास के दौरान एक स्टंड में इंडियन एयरफोर्स के एमआइ-17 हेलीकॉप्‍टर की लैंडिंग होनी थी, लेकिन ग्राउंड में लगाए गए टेंट बार-बार उड़ जा रहे थे। जिस कारण से बार-बार कोशिश के बावजूद हेलीकाप्टर की लैंडिंग नहीं हो सकी।

यह रहेगा आकर्षण का केंद्र

आयोजन में अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों की प्रदर्शनी लगेगी। भारतीय सेना के भीष्म टी-90 टैंक के साथ बीएमपी एल-70, जेएडयू-23, स्ट्रेला मिशाइल सिस्टम देखने मिलेगा। इसके साथ शुभारंभ, समापन एवं विभिन्न सत्रों में खुखरी डांस, डेयर डेविल मोटर साइकिल शो, हेलीकाप्टर से रस्सी जंप, सैन्य छापेमारी, मिलिट्रि बैंड कांसर्ट, पाइप बैड शो, एनसीसी कैडेट की सांस्कृतिक प्रस्तुति, घुड़सवारी और ड्रोन शो आकर्षण का केंद्र होगा। आयाेजन सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा।

Leave Your Comment

Click to reload image