धमतरी जिले में जल -जगार महोत्सव " मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय होंगे शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि"
रायपुर धमतरी में जल-जगार महोत्सव का आयोजन 5 एवं 6 अक्टूबर को गंगरेल बांध में किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संसदीय कार्य, वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता विभाग मंत्री श्री केदार कश्यप करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री, आपदा प्रबंधन मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा, सांसद महासमुंद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, सांसद कांकेर श्री भोजराज नाग, विधायक कुरूद श्री अजय चन्द्राकर, सिहावा विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम, धमतरी विधायक श्री ओंकार साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांति सोनवानी, नगरनिगम महापौर श्री विजय देवांगन और जनपद अध्यक्ष श्रीमती मनीषा साहू उपस्थित रहेंगे।