छत्तीसगढ़ / रायपुर

नेहरू राम निषाद बने छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के नए अध्यक्ष

 रायपुर। छत्‍तीसगढ़ शासन ने नेहरू राम निषाद को छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। यह निर्णय राज्य सरकार के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग द्वारा लिया गया है, और इसकी आधिकारिक सूचना महानदी भवन की ओर से जारी की गई है।

जानिए कौन हैं नेहरू राम निषाद

 

नेहरू राम निषाद जो गृह जिला धमतरी के निवासी हैं। उनकी नियुक्ति से छत्तीसगढ़ में पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए कई नई योजनाओं और पहलों की अपेक्षा की जा रही है। पिछड़ा वर्ग आयोग का मुख्य उद्देश्य समाज के पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा करना और उनके विकास के लिए आवश्यक कदम उठाना है।

पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए काम करना आयोग का उद्देश्य

पिछड़ा वर्ग आयोग का कार्यक्षेत्र विभिन्न सामाजिक, आर्थिक, और शैक्षणिक मुद्दों पर केंद्रित होता है। आयोग की जिम्मेदारी है कि वह सरकारी योजनाओं का सही तरीके से कार्यान्वयन सुनिश्चित करे और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए प्रभावी नीतियों का निर्माण करे।

नेहरू राम निषाद का योगदान

नेहरू राम निषाद की नियुक्ति पर राज्य सरकार ने उम्मीद जताई है कि वे अपनी नई भूमिका में पिछड़े वर्गों के मुद्दों को उठाने और उनके विकास के लिए ठोस कदम उठाने में सक्षम होंगे। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमताओं से आयोग को नई दिशा मिलेगी।

Leave Your Comment

Click to reload image