छत्तीसगढ़ / दुर्ग

सिक्ख समाज के उत्थान के लिए आज होगा भिलाई यूथ सिक्ख सेवा कमेटी का गठन

भिलाई। छग अंचल के सबसे बडे ट्रांसपोर्टर रहे स्व बीरा सिंह के सुपुत्र व एचटीसी के युवा डायरेक्टर इन्द्रजीत सिंह छोटू भैया व उनके सहयोगी ट्रांस्पोर्टर मलकीत सिंह लल्लू भैया द्वारा भिलाई यूथ सिक्ख सेवा कमेटी का गठन के संबंध में एक बैठक का आयोजन रविवार 20 अक्टूबर को शाम 4 बजे हाउसिंगबोर्ड गुरूद्वारा में किया गया है। इस कमेटी के  गठन का मुख्य उदेश्य है कि सिक्ख समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के युवक युवतियों के लिए आर्थिक सहायता एवं कुछ महत्वपूर्ण पहल के लिए ये बैठक रखी गई है।

इसमें सिक्ख समाज के सभी युवक युवतियां अपने बहुमूल्य सुझाव देने के लिए सादर आमंत्रित है। ये कमेटी सिक्ख समाज के कल्याण  के लिए कार्य करेगी। सभी के योगदान से ये पहल काफी प्रभावी होगी। इस बैठक में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील समाजसेवी इन्द्रजीत सिंह छोटू भैय्या ने समाज के लोगों से की है और कहा है कि सिक्ख समाज की इस भलाई के काम में अपना सहयोग दे ताकि हम सब मिलकर सिक्ख समाज को आगे बढाने में अपना योगदान दें।

सभी आने वाले लोगों का हम स्वागत करते है।  इन्द्रजीत सिंह ने हमारे संवाददाता से चर्चा करते हुए बताया कि बताया कि कमेटी के पांच प्रमुख उद्देश्य है जिसमें सिक्ख समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बेटियों की शादी के लिए साल में एक बार गुरूद्वारे में सामूहिक विवाह का आयोजन यूथ सिक्ख कमेटी द्वारा किया जायेगा ताकि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के बच्चियों की शादी हो जाये। सिक्ख समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों के मेघावी छात्र-छात्राओं को उनकी शिक्षा के हेतु हर संभव आर्थिक सहायता कमेटी द्वारा की जायेगी। सिक्ख समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रतिभावान खिलाडियों को खेल हेतु आर्थिक सहायता की

 
 

व्यवस्था की जायेगी ताकि ये प्रतिभावान खिलाडी बिना चितां के अच्छे से अपने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना और समाज का नाम रौशन कर सके। इसके अलावा सिक्ख समाज के गरीब परिवार में किसी की मृत्यु हो जाने पर मरणोपरांत कार्यक्रम एवं लंगर  की पूर्ण व्यवस्था कमेटी द्वारा की जायेगी। सिक्ख समाज के नशे में लिप्त युवाओं को नशा छुडाने हेतु हर संभव सहायता की जायेगी ताकि यूवा नशा छोडकर समाज की मुख्य धारा से जुडे।

Leave Your Comment

Click to reload image