छत्तीसगढ़ / दुर्ग

सीजू एन्थोनी संभालेंगे महापौर की जिम्मेदारी

 भिलाई। नगर निगम भिलाई के महापौर नीरज पाल पारिवारिक कारणों से महापौर का कार्य सुचारू रूप से संपादित नहीं कर पा रहे है। इसे देखते हुए महापौर नीरज पाल अपने जगह पर वरिष्ठ पार्षद राजस्व प्रभारी एमआईसी सदस्य सीजू एन्थोनी को अपने दायित्व को संपादित करने के लिए दायित्व सौंपा है। मंगलवार को एमआईसी के सदस्यों व सत्ता पक्ष के पार्षदों ने संयुक्त रूप से आयुक्त बजरंग दुबे को इसकी जानकारी दी। चर्चा के दौरान महापौर सीजू एन्थोनी द्वारा आयुक्त से विभिन्न मुददों पर चर्चा किया गया। विशेष करके मदर्स मार्केट को लेकर जहां पर अन्य किसी प्रकार की दुकान नहीं खोलने की मांग किये। 

इसी तारतम्य मे दिवाली एवं छठ पर्व को देखते हुए नगर की स्ट्रीट लाईट एवं बाजारो की लाईट व्यवस्था सृदृढ़ करने को कहा। इसके साथ ही सभी तालाबो की साफ-सफाई, बाजारो की पार्किग व्यवस्था, जोन-03 में जोन आयुक्त की नियुक्ति के संबंध में भी पार्षदों द्वारा चर्चा किया गया। साथ में निगम के रूटिन कार्यो को शीघ्रता से संपादित करने हेतु भी कहा गया। आयुक्त दुबे द्वारा सभी मुददो पर चर्चा के बाद आश्वासन दिया गया कि सभी मुददों पर उचित कार्यवाही की जाएगी। हमने सभी जोन आयुक्तो को पूर्व में ही उक्त कार्यो हेतु निर्देशित कर दिया है।

Leave Your Comment

Click to reload image