छत्तीसगढ़ / दुर्ग

कन्या महाविद्यालय की जनभागीदारी की अध्यक्ष बनी प्रीति साहू

 दुर्ग। विगत दिनों जिले के प्रभारी मंत्री विजय शार्मा की अनुशंसा एवं जिलाधीश दुर्ग के आदेशानुसार शासकीय डॉ. वा.वा.पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग की जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष के रूप में श्रीमती प्रीति साहू को नामांकित किया गया है।

श्रीमती प्रीति साहू वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कसारीडीह की महामंत्री है। लम्बे समय के इंतजार के बाद जनभागीदारी समिति के गठन होने की प्रक्रिया -शुरू हो गई है। श्रीमती प्रीति साहू के नेतृत्व में 11 सदस्यीय समिति का गठन होगा जिसमें सांसद एवं विधायक प्रतिनिधि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के भी प्रतिनिधि महाविद्यालय के विकास हेतु अपना योगदान देगें।

महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. डी.सी. अग्रवाल ने बताया कि जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष से उनकी औपचारिक मुलाकात हुई है और जल्द ही समिति का गठन कर पहली बैठक आहूत की जायेगी। उन्होनें महाविद्यालय की वर्तमान स्थिति पर प्रभारी प्राचार्य से औपचारिक चर्चा के दौरान महाविद्यालय के विकास हेतु अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

 

Leave Your Comment

Click to reload image