छत्तीसगढ़ / दुर्ग

4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता

दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कुम्हली पोस्ट पौहा तहसील पाटन जिला दुर्ग निवासी राही ठाकुर की विगत 10 जनवरी 2022 को तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई थी। इसी प्रकार ग्राम कंडरका, थाना कुम्हारी अहिवारा तहसील जिला दुर्ग निवासी रविशंकर धीवर की विगत 17 सितम्बर 2022 को सांप काटने से मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. राही ठाकुर के पुत्र गणेश कुमार ठाकुर को 4 लाख रूपए और स्व. रविशंकर धीवर के पिता  जगतू धीवर को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image