दिवाली से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होगी दरिद्रता और जागेगा सोया हुआ भाग्य
नई दिल्ली। दिवाली का पर्व बेहद शुभ माना जाता है। इसे दीपावली के नाम से भी जाना जाता है। यह त्योहार हर साल पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। दिवाली अंधकार पर प्रकाश की, बुराई पर अच्छाई की और अज्ञान पर ज्ञान की जीत' का प्रतीक है। इस शुभ अवसर पर (Diwali 2024) लोग माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देव की पूजा करते हैं। साथ ही अन्य पूजा अनुष्ठान का पालन करते हैं।
वहीं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस मौके पर कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनका घर पर लाना बेहद शुभ माना जाता है, तो आइए उनके बारे में जानते हैं।
दिवाली से पहले घर ले आएं ये चीजें
दीपावाली से पहले या फिर उस दिन कुछ चीजों को घर पर अवश्य लाना चाहिए। इससे घर में बरकत आती है। दरअसल, धातु का कछुआ, लक्ष्मी कुबेर की प्रतिमा, गोमती चक्र, श्री यंत्र, कौड़ी, पूजा की थाली, तुलसी का पौधा और सफेद हाथी आदि को दीपावली पर लाना बेहद शुभ माना जाता है, क्योंकि इन्हें माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। हालांकि अपनी क्षमता अनुसार ही आप किसी भी चीज को खरीदें। इसके
साथ ही इन्हें लाते समय इस बात का खास ख्याल रखें कि उस समय कोई भी अशुभ मुहूर्त न लगा हो। ऐसे में इन्हें शुभ समय पर घर लाने की कोशिश करें, जिससे इसके शुभ परिणाम आपको जल्द प्राप्त हो सके।
दिवाली तिथि और समय
वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर को दोपहर 03 बजकर 52 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 01 नवंबर को संध्याकाल 06 बजकर 16 मिनट पर होगा। पंचांग के आधार पर 01 नवंबर (Diwali 2024 Date) को दिवाली मनाई जाएगी, हालांकि कुछ ऐसे क्षेत्र भी हैं, जहां पर दिवाली का त्योहार 31 अक्टूबर को मनाया जा रहा है।