Priyanka के भाई की शादी में नहीं दिख रही हैं Parineeti Chopra, सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा (Siddharth Chopra) की शादी एन्जॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर लगातार फंक्शन की तस्वीरें एक्ट्रेस शेयर कर रही हैं. हालांकि हल्दी और संगीत किसी भी फंक्शन में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) नजर नहीं आ रही है. शादी के फंक्शन के बीच परिणीति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. जो तेजी से वायरल हो रहा है.
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा (Siddharth Chopra) की शादी में शामिल होने के लिए कुछ दिन पहले ही मुंबई आ गई थीं. माता की चौकी से लेकर संगीत तक हर फंक्शन में प्रियंका खूब मस्ती कर रही हैं. हालांकि इस शादी में परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के पेरेंट्स तो शादी में मस्ती करते नजर आ रहे हैं, मगर एक्ट्रेस नहीं दिख रही हैं.
परिणीति ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें लिखा था- ‘हम वास्तव में उधार के समय पर हैं. ऐसे लोगों को चुनें जो आपको चुनें और बाकी सभी को चुनने दें.’ अब ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है.
परिणीति काम में हैं बिजी
बता दें कि परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों अपने आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर बिजी हैं. सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म के सेट से फोटोज शेयर करती रहती हैं. उन्होंने अपनी टीम के साथ भी पोस्ट शेयर किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) काम की वजह से फंक्शन में शामिल नहीं हो पा रही हैं.