छावा के अलावा इन फिल्मों में दिखी मराठा वीरों की कहानी, आपने कितनी देखीं?
नई दिल्ली। आज शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती है। शिवाजी को उनकी वीरता के लिए याद किया जाता है। छत्रपति शिवाजी ने मराठा साम्राज्य की स्थापना की थी। उन्होंने मुगलों के साथ लंबी लड़ाई लड़ी थी। ऐसे में हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें आज के दिन आप देख सकते हैं। इन मूवीज में आपको शिवाजी महाराज और उनके साम्राज्य के बारे में काफी कुछ जानने को मिलेगा।
तानाजी: द अनसंग वॉरियर
ओम राउत के निर्देशन में बनी तानाजी तानाजी: द अनसंग वॉरियर साल 2020 में रिलीज हुई थी। मूवी में छत्रपति शिवाजी महाराज के बहादुर सेनापति तानाजी मालुसरे को दिखाया गया था। रिलीज के बाद पिक्चर ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था।
फिल्म में मराठा योद्धा तानाजी मालुसरे की मुगल सम्राट औरंगजेब के रक्षक उदयभान सिंह राठौर से कोंढाणा किले को फिर से हासिल करने की लड़ाई की बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है। मूवी में अजय देवगन, काजोल, सैफ अली खान और शरद केलकर ने शानदार काम किया था।
हर हर महादेव
इस लिस्ट में दूसरा नाम हर हर महादेव का है जिसका निर्देशन अभिजीत देशपांडे ने किया था। भारतीय मराठी भाषा की एपिक हिस्टोरिकल ड्रामा है में शिवाजी प्रथम के सेनापति बाजी प्रभु देशपांडे के बारे में बताया गया है। बाजी प्रभु ने 12,000 बीजापुर सैनिकों के खिलाफ 300 सैनिकों का नेतृत्व किया था।
फिल्म में सुबोध भावे ने शिवाजी प्रथम की किरदार निभाया था और उनके साथ शरद केलकर को बाजी प्रभु देशपांडे की रोल में देखा गया था। ये फिल्म 25 अक्टूबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और आप इसे जी5 पर देख सकते हैं।
छावा
मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले और लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म छावा का जलवा तो आप बॉक्स ऑफिस पर साफ देख सकते हैं। विक्की कौशल ने मूवी में मुख्य भूमिका निभाई है और उनका साथ दिया है रश्मिका मंदाना ने।
छावा मराठा साम्राज्य के दूसरे शासक छत्रपति संभाजी महाराज की कहानी को दर्शाती है। फिल्म को थिएटर्स में दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी।
फर्जंद
'फर्जंद' फिल्म साल 2018 में रिलीज की गई थी और इसका निर्देशन दिगपाल लांजेकर ने किया है। इस फिल्म में वीर योद्धा कोंडाजी फर्जंद की कहानी दिखाई गई है, जो अपने साथी योद्धाओं के साथ पन्हाला किले को जीतने के लिए रणभूमि में उतरता हैं।
फर्जंद ने आदिल शाह से युद्ध लड़ा था। फर्जंद ने 60 योद्धाओं के साथ 2500 लोगों से युद्ध लड़ा था। फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।