सामान्य ज्ञान

क्या बिना दवा के हाई बीपी कंट्रोल हो सकता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

 आज की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में ब्लड प्रेशर एक बेहद सामान्य लेकिन गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन चुका है। इसे कंट्रोल करने के लिए लोग दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन सवाल ये है कि क्या हाई ब्लड प्रेशर को बिना दवा के कंट्रोल किया जा सकता है।

ब्लड प्रेशर आज के समय में बहुत कॉमन हेल्थ प्रॉ्ब्लम बन चुका है। कम उम्र के लोग भी हाई बीपी की समस्या से परेशान हैं और इसे कंट्रोल करने के लिए दवाओं का सहारा ले रहे हैं। लेकिन कई लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि क्या हाई ब्लड प्रेशर को बिना दवा के कंट्रोल किया जा सकता है। डॉ. सुधांशु शेखर परिदा, अतिरिक्त निदेशक कार्डियोलॉजी, फोर्टिस शालीमार बाग बता रहे हैं कि क्या ब्लड प्रेशर को बिना दवा के कंट्रोल किया जा सकता है या नहीं। 

क्या कहते हैं डॉक्टर

कुछ मामलों में लाइफस्टाइल में बदलाव करके बिना दवा के भी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है, लेकिन यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि बीपी कितना बढ़ा हुआ है, कितने समय से है और मरीज की अन्य स्वास्थ्य संबंधी स्थितियां क्या हैं। अगर किसी व्यक्ति का ब्लड प्रेशर शुरुआती अवस्था में थोड़ा बढ़ा हुआ है, तो सही खानपान, नियमित एक्सरसाइज और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर इसे काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। इसके लिए कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

1. नमक का सेवन कम करें: खाने में नमक की मात्रा सीमित रखें। रोजाना कुल नमक का सेवन 5 ग्राम से कम रखना चाहिए। अचार, पापड़, चिप्स और प्रोसेस्ड फूड के सेवन से भी बचें।

 
 
 
 
 
 
 
 

2. नियमित एक्सरसाइज करें: रोजाना कम से कम 30-45 मिनट तेज चलना, साइकिल चलाना या अन्य फिजिकल एक्टिविटी ब्लड प्रेशर कम करने में मदद करती हैं।

3. वजन कंट्रोल करें: अधिक वजन और मोटापा हाई बीपी के प्रमुख जोखिम कारक हैं। वजन कम करने से ब्लड प्रेशर में सुधार हो सकता है।

4. खानपान में सुधार करें: फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज और कम फैट वाले खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करें। आपकी डाइट हाई बीपी कंट्रोल करने में विशेष रूप से फायदेमंद मानी जाती है।

5. तनाव और नींद: पर्याप्त नींद लें, योग और मेडिटेशन करें तथा धूम्रपान और शराब से बचें। 

 

हालांकि, यह समझना बेहद जरूरी है कि हर मरीज का हाई बीपी केवल लाइफस्टाइल में बदलाव से ठीक नहीं होता। जिन लोगों का बीपी लगातार ज्यादा रहता है या जिन्हें डायबिटीज, किडनी की बीमारी या हृदय संबंधी समस्याएं हैं, उन्हें दवाओं की आवश्यकता हो सकती है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मरीज अपनी मर्जी से बीपी की दवा बंद न करें। लाइफस्टाइल में बदलाव और दवाओं का सही संयोजन ही लंबे समय तक हृदय, मस्तिष्क और किडनी को हाई बीपी के खतरे से बचा सकता है। हाई बीपी को नजरअंदाज न करें, क्योंकि इसे अक्सर ‘Silent Killer’ कहा जाता है। 

 

Leave Your Comment

Click to reload image