रोचक तथ्य

शरद पूर्णिमा आज, जानिए चंद्रोदय का समय और कब मनाई जाएगी स्नान दान पूर्णिमा

 इंदौर। शरद पूर्णिमा का पर्व बुधवार को परंपरागत रूप से मनाया जाएगा। मंदिरों और सामाजिक संगठनों द्वारा पूर्णिमा के अवसर पर भगवान को भोग के रूप में खीर अर्पित करने के साथ-साथ भक्तों में वितरित की जाएगी। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

शरद उत्सव मनाने का सिलसिला एक सप्ताह तक चलता है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सनातन धर्म मंडल में शरद पूर्णिमा पर डेढ़ क्विंटल खीर का प्रसाद वितरित करने के साथ डांडिया कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।

कब से शुरू होगी पूर्णिमा तिथि

 

अश्विन माह की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 16 अक्टूबर, रात्रि आठ बजकर 41 मिनट पर होगा। पूर्णिमा तिथि 17 अक्टूबर शाम चार बजकर 55 मिनट पर रहेगी। इसलिए शरद पूर्णिमा का पर्व 16 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

चन्द्रोदय का समय पांच बजकर पांच मिनट रहेगा। स्नान दान पूर्णिमा 17 को मनेगी। शरद पूर्णिमा पर सुबह मंदिरों में भगवान का श्वेत वस्त्रों से श्रृंगार किया जाता है। शाम को भगवान को मेवायुक्त व केशरयुक्त खीर का भोग लगेगा।

भगवान को भोग लगाने के बाद भक्तों में खीर का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर कई स्थानों पर रंगारंग डांडिया नृत्य भी आयोजित होता है। शरद पूर्णिमा के साथ ही शरद ऋतु की शुरुआत मान ली जाती है।

Leave Your Comment

Click to reload image