देश-विदेश

शक्ति एवं आराधना के महापर्व पर श्री दशा सोराठिया समाज रायपुर द्वारा आयोजित नवरात्रि महोत्सव में शामिल हुए प्रीतेश गांधी

 
रायपुर - शक्ति एवं आराधना का पर्व नवरात्रि के अवसर पर तीन दशकों से गुजराती समाज के घटक श्री दशा सोरठिया वणिक समाज युवा मंडल द्वारा राम मंगलम लॉन रायपुर में आयोजित सोरठी रंग रंगीलो नवरात्रि उत्सव में प्रीतेश गांधी प्रदेश अध्यक्ष सर्व गुजराती समाज छत्तीसगढ़*,  नितिन धोलकिया अध्यक्ष श्री दशा सोरठिया वणिक समाज, शब्दशरण ब्रम्हभट पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजपा गुजरात सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी, सदस्य, समाजजन एवं शहरवासी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
 
प्रीतेश गांधी प्रदेश अध्यक्ष सर्व गुजराती समाज ने कहा कि मां दुर्गा शक्ति का स्वरूप है। शारदीय नवरात्रि का मंगलमय पर्व माता रानी के नौ स्वरूप की आराधना का उत्सव है। मां नवदुर्गा शक्ति का अलौकिक स्वरूप है इसलिए ही प्रत्येक गुजराती परिवार के लिए यह नौ दिन पुरे 365 दिन शक्ति देने का पावर हाउस है । उत्सव सभी समाजजन को एक मंच में जोड़ने का कार्य कर रहा है। 
 
नितिन भाई धोलकिया अध्यक्ष श्री दशा सोरठिया वणिक समाज ने कहा इस गरबा एवं डांडिया उत्सव 3 वर्ष से लेकर लम्बी आयु के बुज़ुर्ग महिला पुरुष के लिए शक्ति का स्त्रोत है और इस शक्ति का उपयोग निश्चित रूप से परिवार , समाज और देश की प्रगति और उन्नति के लिए है। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ चंद्रकांत बाबरिया जी , नितिन भाई धोलकिया अध्यक्ष श्री दशा सोरठिया वणिक समाज, उपाध्यक्ष विजय शेठ, कीर्ति बाबरिया, हितेश राजु लोटिया, दीपेश धाबलिया, सचिव मनोज पारेख, सहसचिव मनीष भुपतानी, कोषाध्यक्ष नितिन शाह, संयोजक नीलेश भाई काटकोरिया, कार्यकारी सदस्य जयेश सांगाणी शाह, योगेश राजकोटिया, उमेश काटकोरिया, मनोज खडिया, चन्द्रकांत भाई बाबरिया, शैलेश कढ़ी , नीलेश शेठ, महिला मंडल की टीम से अध्यक्षा मोनाबेन बाबरिया उपाध्यक्ष, चेतनाबेन काटकोरिया, सचिव रुपा वैद, कार्यकारी सदस्य देविका बेन शाह , रीना बाबरिया, पुजा सांगाणी , पल्लवी सांगाणी, रिन्कु लोटिया , लीना शाह, भावना ढोलकिया कामिनी पारेख, युवा मंडल अध्यक्ष* जतिन काटकोरिया, उपाध्यक्ष अंशुल आनंदपरा, कल्पेश धोलकिया, सौरभ वीरानी, किंतव पारेख, सचिव प्रतीक बाबरिया, सहसचिव किंशुक सांगाणी, कोषाध्यक्ष प्रतीक कढ़ी, सागर कढ़ी, कार्यकारी अंकित मेहता, अंकित पारेख, दक्ष वखारिया, श्री दशा सोरठिया वणिक समाज के आधिकारिक प्रवक्ता हितेशराजु लोटिया जी सहित समाजजन, पदाधिकारी एवं शहरवासी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image