देश-विदेश

राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में होंगी शामिल

 कोलकाता । पश्चिम बंगाल में TMC की एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी की राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सुष्मिता देव जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकती है। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के साथ मुलाकात की थी। इसी मुलाकात के बाद उन्होंने इस्तीफा दिया है। एक सप्ताह के अंदर TMC के दूसरे सांसद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सुष्मिता देव को ममता बनर्जी का करीबी बताया जाता है। वो लंबे समय से टीएमसी का प्रमुख चेहरा रही हैं और पार्टी की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। सुष्मिता देव का इस्तीफा पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

बता दें कि पिछले हफ्ते टीएमसी नेता और राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। राज्यसभा सचिवालय की एक अधिसूचना में सीट खाली होने की घोषणा करते हुए कहा गया था कि पश्चिम बंगाल राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले राज्यसभा के निर्वाचित सदस्य सुखेंदु शेखर रॉय ने राज्यसभा में अपनी सीट से इस्तीफा दे दिया है। राज्यसभा के सभापति ने 8 जून, 2026 से प्रभावी उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image